पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृतक के परिजनों ने लगाई एसपी से गुहार

मृतक के परिजनों ने लगाई एसपी से गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडलीथानांतर्गत मेघावास गांव के पास स्थित मतुजों की ढाणी में एक माह पूर्व युवक को जिंदा जलाकर मारने की घटना के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक के परिजनों में रोष व्याप्त है। मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी के गिरफ्तार करने की मांग की।

परिजनों बाणियावास सरपंच चांदकंवर ने बताया कि एक माह पूर्व मतुजो की ढाणी के रहने वाले युवक सफी खां पुत्र निजाम खां की पड़ोसी महिला ने जिंदा जला दिया था। गंभीर घायल अवस्था में युवक को जोधपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने उसका पर्चा बयान दर्ज किया। पर्चा बयान में युवक ने पड़ोसी महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का आरोप लगाया। घटना में युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने पड़ोसी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। घटना के एक माह गुजरने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

आईजी से भी अपील

मृतककी मां भागीदेवी ने बताया कि स्थानीय पुलिस की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लेने पर वे पुलिस महानिरीक्षक रेंज जोधपुर से मिले थे, जिस पर उन्होंने मामले की जांच निष्पक्ष करने आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

डीएसपीकर रहे हैं जांच

^मामलेकी जांच बालोतरा डीएसपी के पास है, वे ही इस इस मामले में कुछ बता पाएंगे।

श्यामसिंह,थानाधिकारी,मंडली थाना।

बालोतरा. डीएसपी को ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता।