- Hindi News
- भामाशाह कैंप में 1021 परिवारों का पंजीयन
भामाशाह कैंप में 1021 परिवारों का पंजीयन
भामाशाहपंजीयन के लिए ग्राम पंचायत माजीवाला में आयोजित 4 दिवसीय शिविर का 16 सितंबर को समापन हुआ। शिविर में ग्रामीणों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर में करीब 1021 परिवारों का पंजीयन के साथ ही आधार कार्ड बनाने, विधवा, वृद्धावस्था एवं विकलांग लाभार्थियों का सत्यापन एवं खाद्य सुरक्षा परिवारों के सत्यापन का कार्य किया गया।
ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 12 सितंबर से शिविर का आयोजन रखा गया था। शिविर में एसडीएम उदय भानू चारण की ओर से समय-समय पर शिविर का निरीक्षण किया एवं बीडीओ सविता टी चौधरी, पचपदरा तहसीलदार हनुमानराम चौधरी, जसोल उप तहसीलदार भागीरथ विश्नोई, सहायक अभियंता यशवंत चौधरी, भू-अभिलेख निरीक्षक पारसमल, पंचायत प्रसार अधिकारी उकाराम पटेल सहित कार्मिक उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित 4 दिवसीय शिविर में सरपंच कुंपाराम पंवार ने कार्यक्रम के प्रति तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों के आवेदन तैयार करवाए। शिविर में ग्रामसेवक किशोरकुमार शर्मा, पटवारी बेसरा राम प्रजापत, कनिष्ठ लिपिक पुखराजसिंह राजपुरोहित, भंवरलाल चौधरी, प्रेरक रूपा राम देवासी ने आवेदनों की प्रति के सत्यापन जांच कर भामाशाह कार्ड बनाने में ग्रामीण महिलाओं की बैंक में खाता खुलवाने में पूर्ण सहयोग दिया। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कमलेश कुमार, घनश्याम सहित विभिन्न कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने ग्रामीणों के कार्य को हाथों-हाथ संपादित करने सहित कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया।
समापन पर किटनोद ग्राम सेवक रतन सोनी, आसोतरा ग्राम सेवक दीपाराम चौधरी, एसबीबीजे सहायक प्रबंधक सीताराम खत्री, नेमा राम मेघवाल, नरेंद्र जोशी, वार्ड पंच बला राम प्रजापत, पूर्व उपसरपंच ओमप्रकाश प्रजापत, लेखराजसिंह राजपुरोहित, मोहनसिंह, रामयलसिंह, आंबसिंह, चंपालाल प्रजापत, जोगाराम प्रजापत, वाला राम प्रजापत, माल सिंह राजपुरोहित, गुमानसिंह राजपुरोहित, चनण मल माली एवं आंगनवाड़ी कार्मिकों आदि एवं प्रशासन का ग्राम पंचायत का ग्राम पंचायत माजीवाला की ओर से आभार व्यक्त किया गया।