- Hindi News
- स्कूल में शिक्षक विद्यार्थियों से मारपीट
स्कूल में शिक्षक विद्यार्थियों से मारपीट
क्षेत्रके कालेवा गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सोमवार को स्कूल समय में बाइक पर सवार होकर दो बदमाशों ने दो विद्यार्थियों एक अध्यापक के साथ मारपीट कर दी।
प्रधानाध्यापक हेमाराम ने बताया कि सोमवार को विश्रामकाल के बाद स्कूल में मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाशों ने स्कूल के विद्यार्थी ज्ञानसिंह आंबाराम के साथ मारपीट की। बीच-बचाव में आए वरिष्ठ अध्यापक जालमसिंह के भी साथ मारपीट की और अन्य को जान से मारने की धमकियां दी। प्रधानाध्यापक ने सुरक्षा प्रदान करवाने की मांग की।