पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाउप चुनावों में 4 में से 3 सीटों पर कांग्रेस की जीत होने से बालोतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाई से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने बताया कि पूर्व विधायक मदन प्रजापत के आवास पर आयोजित बैठक में प्रजापत ने कमेटी के कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाकर जीत की बधाई देते हुए आगामी निकाय चुनावों के लिए तैयारी करने की बात कही। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, महबूब खां सिंधी, जिला महामंत्री गनी मोहम्मद सुमरो, अल्ताफ अहमद, पार्षद नरसिंग प्रजापत, मांगीलाल सांखला, भगवानाराम भील, गोविंद जीनगर, रावताराम माली, पारस तीरगर, राधेश्याम माली, दौलतराम गोदारा, नरेश ढेलड़िया विनोद गोठी सहित कांग्रेसजनों ने खुशी का इजहार किया। महामंत्री ने बताया कि नसीराबाद सूरजगढ़ में पूर्व विधायक प्रजापत ने सघन जनसंपर्क कर पार्टी प्रचार किया था।

युवाओंने जताई खुशी

राजस्थानविधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर युवा कांग्रेस ने खुशी जताई। छात्र नेता शैलेंद्रसिंह ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस लोकसभा बाड़मेर-जैसलमेर महासचिव एडवोकेट फिरोज खां की अध्यक्षता में यूथ की बैठक में एडवोकेट फिरोज खां ने कहा कि नसीराबाद, वैर सूरजगढ़ विधानसभा सीट पर जीत करने पर कांग्रेसजनों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष चुन्नीलाल मेघवाल, यूथ महासचिव विनोद गोठी, एडवोकेट महेश खारवाल, एडवोकेट मदन, कमलसिंह, गोपाल खारवाल, युवा नेता मनोज तिवारी, रामेश्वर मेघवाल, रविंद्र जाटोल, रोशन राजड़, सलीम खिलेरी, मोहन मीणा चंचल व्यास सहित सभी कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए खुशी जताई।

मोकलसर.राजस्थानविधानसभा के चार सीटों के उप चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी देते हुए तीन सीटों पर परचम लहराया। इस पर कांग्रेस के पदाधिकरियों सहित कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। सिवाना महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष भीखीदेवी माली ने बताया कि घमंड के नशे में चूर महारानी ने सुराज की जगह कुराज बना दिया था। जनता ने भाजपा को पटखनी देकर मुख्यमंत्री के घमंड को चूर कर दिया। माली ने कहा कि जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को वापस लाने के लिए एक अच्छी शुरूआत कर दी है। ब्लॉक अध्यक्ष भीखीदेवी माली सहित पंचायत सम