जिला अभिभाषक संघ का चुनाव कार्यक्रम
बालोतरा. जिलाअभिभाषक संघ बालोतरा की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव कोषाध्यक्ष पदों पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया। चुनाव निर्वाचन अधिकारी लाधूराम विश्नोई ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर बताया कि आवेदन पत्र पेश करने की तिथि 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, आवेदन पत्र जांच करने की तिथि 28 अक्टूबर दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक, आवेदन पत्र वापिस लेने की तिथि 28 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक तथा 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक मतदान की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।