- Hindi News
- कलश यात्रा के साथ पेटकान का बास और मेहंदीपुर में भागवत कथा शुरू
कलश यात्रा के साथ पेटकान का बास और मेहंदीपुर में भागवत कथा शुरू
बांदीकुई. पेटकानका बास में भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलशयात्रा।
मेहंदीपुर बालाजी. भागवतकथा के शुभारंभ पर बुधवार को निकाली गई कलशयात्रा।
भास्कर न्यूज | मेहंदीपुर बालाजी
कस्बेके उदयपुरा रोड बर्फ फैक्ट्री पर सर्व समाज की ओर से आयोजित भागवत को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। टोडाभीम रोड से रवाना हुई यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ। यात्रा के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर कथावाचक पंडित बंशी मोहन शास्त्री ने प्रवचन देते हुए भागवत की उत्पत्ति के बारे में बताया।
बांदीकुईग्रामीण | पेटकानका बास में बुधवार को श्रीमद भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा धौली गुमटी स्थित बालाजी मंदिर से शुरु हुई जो कि प्रमुख मार्गो से होती हुई पेटकान का बास पहुंची। इस दौरान यहां भागवत कथा शुरु हुई। आयोजकों ने बताया कि भागवताचार्य नरेंद्र दास आचार्य रोजाना सुबह 11 से दोपहर तीन बजे कथा सुनाएगे।