पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेपर कोआॅर्डिनेटरों की आमुखीकरण कार्यशाला 18 को

पेपर कोआॅर्डिनेटरों की आमुखीकरण कार्यशाला 18 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर संस्था प्रधान और पेपर कोआर्डिनेटरों की आमुखीकरण कार्यशाला 18 फरवरी को बीएन जोशी राउमावि बांदीकुई में होगी। इसमें कार्यवाहक संस्था प्रधान भी भाग लेंगे, लेकिन सिर्फ वे ही जिनके स्कूलों में बोर्ड परीक्षा का सेंटर होगा। एडीईओ मा. (शैक्षिक) अशोक शर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को बोर्ड अजमेर में आमुखीकरण कार्यशाला होगी। इसमें मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अजमेर कार्यशाला में भाग लेने के लिए दौसा से बिलौना कलां राउमावि के प्रधानाचार्य गोविंद नारायण माली राउमावि रामकरण जोशी के प्रधानाचार्य चौथमल मीणा जाएंगे। दोनों प्रधानाचार्य अजमेर में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण लेने के बाद 18 फरवरी को बांदीकुई स्थित बीएन जोशी राउमावि में पेपर कार्डिनेटर संस्था प्रधानों को बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर प्रशिक्षण देंगे।