पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईटीसीएसओ के राष्ट्रीय सचिव बने अतुल भारद्वाज

आईटीसीएसओ के राष्ट्रीय सचिव बने अतुल भारद्वाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई| इंडियनटिकट चैकिंग स्टॉफ आर्गेनाइजेशन (आईटीसीएसओ) के भोपाल में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गौतम ने रेलवे स्टेशन बांदीकुई पर हैड टीसी के पद पर तैनात अतुल भारद्वाज को आर्गेनाइजेशन का राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाया दो दिवसीय इस अधिवेशन में ट्रेनों में टीटीई की सुरक्षा, पांच कोच चैक करने के आदेश निरस्त करने, गर्मी के मौसम में कोट पहनने से मुक्ति दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा की गई। अधिवेशन में रेलवे के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित जयपुर मंडल के टीटीई ने भाग लिया।

एनएफटीईकार्यकारिणी का गठन

बांदीकुई|एनएफटीईबीएसएनएल शाखा बांदीकुई की बुधवार को परिमंडल सचिव आर.जी. दीक्षित की अध्यक्षता चुनाव अधिकारी जिलाध्यक्ष वी.डी. शर्मा एवं जिला सचिव रतिराम मीणा की देखरेख में हुई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेश शर्मा टीएम, उपाध्यक्ष कल्याण सहाय मीणा टीएम, सचिव नरेंद्र सिंह मीणा सीनियर टीओए, सहसचिव लक्ष्मीनारायण मीणा सीनियर टीओए, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नरूका, सहायक कोषाध्यक्ष कालूराम सैनी, संगठन सचिव भगवती प्रसाद शर्मा,जगन प्रसाद मीणा, कैलाशचंद मीणा,घनश्याम मीणा नवलकिशोर शर्मा को बनाया गया।

पीजीकालेज में प्रायोगिक परीक्षा कल से

दौसा|पंडितनवल किशोर शर्मा पीजी कालेज में विज्ञान संकाय के अंतर्गत नियमित स्वयंपाठी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होंगी। प्राचार्य अरविंद कुमार ने यह जानकारी दी।