पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को दिया एेतिहासिक वीजा

दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को दिया एेतिहासिक वीजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई ग्रामीण | योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को एेतिहासिक विजा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केजरीवाल के लिए ये पांच साल परीक्षा के हैं। ऐसे में दोनों को जनता की भावनाओं पर खरा उतरना होगा। स्वामी ने ये बात बुधवार को करीरिया गांव में बाबा रणजीतनाथ आश्रम पर पत्रकार वार्ता में कही। वे यहां आश्रम के बाबा शंकरनाथ महाराज से मिलने के लिए निजी यात्रा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केजरीवाल की जीत के पीछे प्रमुख रूप से निरंतर मेहनत, क्रांतिकारी एवं मूल्यों पर आधारित बात करने वाले नेता की छवि बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी पर बोलते हुए बाबा ने कहा कि मोदी ने दुनिया में भारत का गौरव बढाया है। योग पर बोलते हुए बाबा ने कहा कि आज देश में 10 लाख करोड रूपए दवा नशे पर खर्च हो रहे है। जबकि दुनिया में सब रोगों का समाधान योग से भी हो सकता है।

जेड प्लस सुरक्षा के बीच पहुंचे स्वामी रामदेव की सुरक्षा के इंतजाम भी विशेष रहे। रात को बसवा थाना प्रभारी दिलीप सिंह बांदीकुई थाने के सब इंस्पेक्टर विशंभरदयाल के नेतृत्व में 10 से अधिक जवान स्वामी की सुरक्षा में तैनात रहे। इसके अलावा उनके साथ आए कंमाडों ने सुरक्षा पर विशेष नजर रखी।

कांग्रेसनहीं मानती थी साधु-संतों को

देशमें कांग्रेस की बुरी हालत पर बोलते हुए बाबा ने कहा कि कांग्रेस के कर्मों से यह हो रहा है। कांग्रेस साधु संतो को नहीं मानती थी। इसका ही परिणाम भोग रहे है। हमने तो सच के लिए संघर्ष किया है।

खादीग्रामोद्योग पर कब्जे का इरादा नहीं

पंतजलीयोग पीठ को खादी ग्रामोद्योग देने की बात पर बाबा ने कहा कि उनका इस पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन वे महात्मा गांधी के खादी स्वदेशी को सपने को जरूर पूरा करेंगे। पंतजली को प्रोडेक्ट के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे दुष्पप्रचार पर बोलते हुए बाबा ने कहा कि उनने दुष्प्रचार से हमारा प्रचार हो रहा है। पंतजली के तीन सिद्वांत है पहला बेस्ट क्वालिटी, दूसरा लो कास्ट तीसरा प्रोफिट को 100 प्रतिशत चेरेटी में लगाना हैं।

इसलिएआते हैं यहां स्वामी रामदेव

करीरियागांव में बने बाबा रणजीतनाथ आश्रम पर योग गुरु रामदेव पहले भी चुके हैं। इस बारे में पूछने पर रामदेव ने कहा कि यहां के संत शंकरनाथ महाराज से उनकी पुरानी मुलाकात है साथ ही यहां जंगल में कई प्रकार की औषधियां हैं। खास बात यह है कि इस स्थान पर लगी बाबा साधनाथ की प्रतिमा के सात परिक्रमा लगाने पर पीलिया रोग समाप्त हो जाता है।

आभानेरीकी चांद बावड़ी देखी

योगगुरु बाबा रामदेव करिरीया गांव से सीधे आभानेरी पहुंचे और यहां 8वीं सदी की बेजोड कलाकृतियों के संगम चांदबावड़ी हर्षद माता की एेतिहासिक धरोहर को निहारा। इस दौरान यहा इजराइल से घूमने आया विदेशी पर्यटकों के दल ने स्वामी को पहचान लिया और उनसे वार्ता की।

योग गुरु स्वामी रामदेव अपने निजी गोपनीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार रात दिल्ली से सड़क मार्ग से रात करीब 12 बजे करीरिया गांव पहुंचे। हालांकि स्वामी रामदेव अपने निजी गोपनीय कार्यक्रम के अंतर्गत यहां आश्रम में रह रहे बाबा शंकरनाथ से मिलने आए थे। रात करीब दो घंटे तक यहा भजन सत्संग हुए। इसके बाद रामदेव सुबह 8 बजे आश्रम के समीप में जंगलों में चले गए। यहां उन्होंने औषधियां देखीं। लौटकर उन्होंने ग्रामीणों को योग का महत्व बताया।

लोगों को सिखाए योग

योग गुरु स्वामी रामदेव अपने निजी गोपनीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार रात दिल्ली से सड़क मार्ग से रात करीब 12 बजे करीरिया गांव पहुंचे। हालांकि स्वामी रामदेव अपने निजी गोपनीय कार्यक्रम के अंतर्गत यहां आश्रम में रह रहे बाबा शंकरनाथ से मिलने आए थे। रात करीब दो घंटे तक यहा भजन सत्संग हुए। इसके बाद रामदेव सुबह 8 बजे आश्रम के समीप में जंगलों में चले गए। यहां उन्होंने औषधियां देखीं। लौटकर उन्होंने ग्रामीणों को योग का महत्व बताया।

बांदीकुई. करीरियाके जंगल में बुधवार सुबह मार्निंग वाक के लिए निकले योग गुरु स्वामी रामदेव।