स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया
दौसा | जिलाचिकित्सालय के आयुष भवन में 152 लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। वैद्य विष्णुकांत शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए गुरुवार को सुबह 8 बजे दुर्गा मंदिर नई मंडी रोड पर काढ़ा पिलाया जाएगा। विक्रमादित्य महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार को सुबह 10 बजे कैलाश चंद शर्मा की देखरेख में काढ़ा पिलाया जाएगा। वैद्य विमलेश जैमन के नेतृत्व में बजरंग बली शिक्षण संस्थान गणेशपुरा में एक हजार 50 लोगों को काढ़ा पिलाया। संस्था प्रधान सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि 350 छात्र-छात्राओं तथा 700 ग्रामवासियों को काढ़ा पिलाया। आयुर्वेदिक औषधालय पापड़दा द्वारा राउमावि में शिविर लगाकर एक हजार 250 विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया। शिविर में ग्रामीणों को भी काढ़ा वितरित किया। प्राचार्य पन्नालाल बैरवा ने शिविर का उद्घाटन किया। नारायण वर्मा, वैद्य के.एन. शर्मा ने बचाव की सलाह दी। पूरण शर्मा ने सहयोग किया। राउमावि राहुवास में स्कूलों के बालकों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा वैद्य सुरेश कुमार शर्मा, कंपाउंडर कैलाश भारद्वाज ने काढ़ा पिलाया।
एडीएम कैलाश चंद शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए नियमित मोनिटरिंग करने एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घर-घर सर्वे कराकर रोगी का इलाज कराएं। शिविर लगाकर स्वाइन फ्लू रोधी काढा़ पिलाएं। सीएमएचओ डॉ.गोपाल सैनी ने कार्यक्रमों के प्रगति की जानकारी दी।
चांदराना| कस्बेमें यूनानी चिकित्सालय पर ग्रामीणों स्कूली बच्चों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। डॉ.विजय कुमार सांवरिया ने लोगों को स्वाइन फ्लू होने के कारण उसके बचाव के तरीके बताए। कंपाउंडर शांतनु कुमार सोनी, अध्यापक दिलीप प्रजापत, कमला मीणा, घासी लाल रैगर ने सहयोग किया।
दौसा(ग्रामीण) | जौपाड़ा,कुंडल, कालोता में करीब डेढ़ हजार बालकों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया। वैद्य कैलाश चंद्र शर्मा ने लोगों को बचाव के लिए घरेलू नुस्खे बताए। रामावि जौपाड़ा मे वैद्य अशोक कुमार शर्मा ने बालको को काढा पिलाया। इस दौरान सरपंच चैनसुख चेची, प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह थे। राप्रावि काली पहाड़ी में वैद्य शिवचरण शर्मा ने काढ़ा वितरण किया। इससे पूर्व बालकों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। भांडारेज में आईटी केंद्र से स्वाइन फ्लू रैली को सरपंच रामजीलाल खटीक, सचिव सूरज प्रकाश तिवाड़ी ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
लालसोट| स्वाइनफ्लू रोग से बचाव के लिए नोडल अधिकारी वैद्य सुधाकर शर्मा के निर्देश पर आयुर्वेद औषधालयों पर उप खंड क्षेत्र में जगह जगह स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया गया। बुधवार को हरिपुरा औषधालय में वैद्य मस्तराम महंत तथा आयुर्वेद नर्सेज संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिर्राज शर्मा की अगुवाई में शिविर लगा कर व्यासो का नोहरा, बुर्जा, हरिपुरा, कोलीवाड़ा, बुर्जा, हरिपुरा, की सभी स्कूलों के करीब दो हजार बालकों को काढा पिलाया गया।
बांदीकुईग्रामीण | स्वाइनफ्लू की रोकथाम के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर से वितरित किए जा रहे काढे़ को लेकर बुधवार को बैजूपाड़ा में आयुर्वेद विभाग की ओर से 950 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।
महवा | गहनौली राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोला का बास में गुरुवार को राजकीय आयुर्वेद औषद्यालय गहनौली के वैद्य गोविन्द सिंघल परिचारक विशंभर दयाल जाटव ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया। इसी प्रकार राजकीय माध्यमिक विद्यालय पाखर में वैद्य रामसहाय शर्मा ने छात्र-छात्राओं अन्य लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया।