पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनों के ठहराव को लेकर दो गुटों में बंटा आंदोलन

ट्रेनों के ठहराव को लेकर दो गुटों में बंटा आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसवा में एक गुट आज बैठेगा धरने पर, दूसरा 26 को

बांदीकुईग्रामीण | बसवारेलवे स्टेशन पर पूजा आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर होने वाला आंदोलन अब दो भागों में बंटता नजर रहा है। आंदोलन को लेकर बने दूसरे गुट ने मंगलवार शाम कस्बे में बैठक कर ट्रेनों का ठहराव नहीं करने को लेकर बुधवार को सुबह 9 बजे धरने पर बैठने का ऐलान किया है, जबकि दूसरा गुट 26 सितंबर से धरने पर बैठने का पहले ही ऐलान कर चुका है।

बसवा रेलवे स्टेशन पर पूजा आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर वर्षों से मांग की जा रही है। इस कडी़ में ट्रेनों के ठहराव को लेकर पूर्व में रेलवे संघर्ष समिति द्वारा 13 सितंबर को बसवा में राणा सांगा सर्किल पर धरना प्रदर्शन किया था, लेकिन डिप्टी एसपी द्वारा सात दिन में ट्रेनों के ठहराव का भरोसा दिलाने पर आंदोलन समाप्त कर दिया। सात दिन में आश्वासन पूरा नहीं होने पर रेलवे संघर्ष समिति ने 21 सितंबर को बसवा आईटी केंद्र पर बैठक आयोजित कर पुन 26 सितंबर को आंदोलन करने का एेलान कर दिया। मंगलवार शाम यहां कस्बे में दूसरे गुट की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इन ट्रेनों का ठहराव नहीं कर बसवा के साथ छलावा किया जा रहा है। इस दौरान बैठक में बुधवार सुबह 9 बजे राणा सांगा सर्किल पर धरने पर बैठने का निर्णय लिया, जबकि गठित रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष छोटेलाल ईंटोड़ा ने इस मामले में रेलवे जीएम, डीआरएम एसडीएम तथा जीआरपी थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर दूसरे गुट की ओर से ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर दिए जा रहे धरने से रेलवे संघर्ष समिति का कोई सरोकार नहीं होने की बात कही।

चर्चा का विषय बना पंपलेट

कस्बेमें मंगलवार को रेल संघर्ष समिति रेलवे स्टेशन बसवा के नाम बांटे गए पंपलेट में 24 से राणासांगा सर्किल पर आंदोलन करने का ऐलान किया गया, जबकि रेलवे संघर्ष समिति बसवा के अध्यक्ष एवं सरपंच छोटेलाल ईंटोड़ा ने बताया कि उनकी संघर्ष समिति द्वारा 26 सितंबर से धरना प्रदर्शन का एेलान कर रखा है। ऐसे में उनकी संघर्ष समिति का पंपलेट से कोई लेना देना नहीं है। यह मामला मंगलवार को कस्बे मे चर्चा का विषय बना रहा।