पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांदीकुई में आउटडोर 900 पार

बांदीकुई में आउटडोर 900 पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा.बांदीकुई. राजकीय अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इन दिनों आउटडोर 900 से अधिक हो गया है। मंगलवार को अस्पताल में डॉक्टर कम रहने से कक्षों के बाहर तक मरीजों की कतार लगी रही। इससे उन्हें उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा।

सुबह हल्की सर्दी दिन में गर्मी के कारण इन दिनों बुखार, जुकाम खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। इससे अस्पताल में रोजाना करीब 900 मरीज पहुंच रहे हैं।
मंगलवार को अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या कम रहने से मौजूद डॉक्टरों के कक्षों के बाहर तक मरीजों की कतार लगी रही। मरीजों को उपचार के लिए मशक्कत करनी पड़ी। लोगों का कहना था कि अस्पताल में आए दिन डॉक्टर नहीं मिलते, जिससे उन्हें इलाज के लिए भटकना पड़ता है। मरीजों के परिजनों का आरोप था कि समय पर डॉक्टरों के नहीं मिलने से मजबूरन उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ता है।

एक ट्रेनिंग में, दूसरा छुट्टी पर और तीसरा कैंप में

राजकीय अस्पताल के प्रभारी डॉ.एस.एन.शर्मा ने बताया कि यहां के डॉ.गोविंद सहाय की ड्यूटी नसबंदी कैंप में लगी हुई है। डॉ.अनिल जाटव ट्रेनिंग में चल रहे हैं। डॉ.सुरेश गुप्ता बीमारी के कारण अवकाश पर हैं। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.दिनेश लखेरा जयपुर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इससे चार डॉक्टर तो ये ही कम हो गए। मंगलवार को डॉ.धनंजय सिकराय कोर्ट एवीडेंस में गए थे। इससे सुबह के समय डॉक्टरों के कक्षों के बाहर भीड़ हो गई।

घर-घर में बुखार के मरीज, भांडारेज पीएचसी में बढ़े रोगी

दौसा(ग्रामीण) | दिन में तेज गर्मी रात को सर्दी से इन दिनों घर-घर में बुखार के मरीज हो रहे हैं। अस्पतालों में इन दिनों बुखार, जुकाम, खासी पेट दर्द के मरीज बड़ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांडारेज के डॉ.नाज हैदर ने बताया कि मौसम बदलाव के कारण वायरल के मरीज अधिक रहे हैं। मलेरिया के मरीज नहीं मिल रहे हैं उन्होंने बताया कि पहले आउटडोर 40-50 था अब 150 से 200 तक बढ़ गया।

रोगोंकी रोकथाम के निर्देश (दौसा) : कलेक्टरमुक्तानंद अग्रवाल ने आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। डेंगू, स्क्रब टाइफस एवं मलेरिया के नियंत्रण के लिए सभी चिकित्सकों को मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।