- Hindi News
- उदयपुर जम्मूतवी साप्ताहिक ट्रेन दो से, बांदीकुई दौसा में होगा स्टॉपेज
उदयपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक ट्रेन दो से, बांदीकुई-दौसा में होगा स्टॉपेज
कार्यालय संवाददाता |बांदीकुई
दशहरादीपावली त्योहार को देखते हुए रेलवे 2 अक्टूबर से उदयपुर-जम्मूतवी के बीच दो माह के लिए साप्ताहिक गरीब रथ ट्रेन शुरू कर रहा है। इस ट्रेन का ठहराव दौसा एवं बांदीकुई स्टेशन पर भी रहेगा।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि ट्रेन संख्या 04972 जम्मूतवी से उदयपुर को जाने वाली ट्रेन 2 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे जम्मूतवी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:55 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन संख्या 04971 उदयपुर से सुबह 11:50 बजे रवाना होकर इसके अगले दिन दोपहर 1:40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, धूरी, हिसार, भिवानी, रेवाडी़, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, मावली जंक्शन पर रहेगा। 28 नवंबर तक चलने वाली इस ट्रेन का फेरा सप्ताह के गुरुवार को जम्मू से तथा शुक्रवार को उदयपुर रहेगा। इस ट्रेन का दौसा बांदीकुई में स्टॉपेज होने से लोगों ने खुशी जताई है। यात्रियों का कहना है कि इससे आवागमन में सुविधा होगी।