पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर से आॅयल तांबा चोरी

ट्रांसफार्मर से आॅयल तांबा चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानपुर | सोमवाररात चोर धूलकोट गांव में दो अलग-अलग कृषि कनेक्शनों पर लगे ट्रांसफार्मरों से तांबा आयल चुरा ले गए।देर रात चोर धूलकोट के मुरलीपुर रोड पर स्थित रूपसिंह गुर्जर हीरालाल बैरवा के कृषि कनेक्शन पर लगे ट्रांसफार्मरों से तांबा ऑयल चुरा ले गए। किसान रूप सिंह गुर्जर ने बताया कि मंगलवार सुबह खेत पर जाकर देखा तो ट्रांसफार्मर नीचे पड़ा हुआ था। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो रहा है।

बांदीकुईग्रामीण | निहालपुरागांव में सोमवार रात चोर एक खेत में लगे ट्रांसफार्मर से सामान चुराकर ले गए।

जेईएनके साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

लालसोट | पुलिसने बिजली निगम के जेईएन के साथ मारपीट के मामले में मीठालाल मीना तथा हरपाल मीना को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वर्ष 2009 से फरार चल रहे वांछित अनीश पिंदावा जिला झालावाड़ को गिरफ्तार कर लिया।

दहेजप्रताड़ना में पति गिरफ्तार

लालसोट |पुलिस नेदहेज प्रताड़ना के मामले में गंगापुर सिटी के गोपाल कृष्ण गर्ग को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए है। गौरतलब है कि सीमा प|ी गोपाल कृष्ण गर्ग पुत्री सीताराम महाजन ने पति सहित सुसराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने गोपाल कृष्ण को पकड़ा है।