पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड पर सामान रखा तो होगा जब्त

रोड पर सामान रखा तो होगा जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके बाजारों में यातायात सुव्यवस्थित बनाए रखने एवं सौंदर्यीकरण को लेकर इन दिनों नगरपालिका ईओ धर्मपाल जाट ने सघन अभियान चला रखा है। मंगलवार सुबह करीब 4 घंटे उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों में पालिका टीम के साथ भ्रमण दुकानदारों को नाली के बाहर सामान नहीं रखने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अभी वे समझाइश कर रहे हैं। बदलाव नजर नहीं आए तो सामान जब्त के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

सुबह 6 बजे पालिका ईओ धर्मपाल जाट सफाई निरीक्षक आनंद व्यास एवं टीम के साथ सबसे पहले पुरानी सब्जी मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने मैन रोड से हटाए गए फ्रूट के ठेलों के लिए स्थान निर्धारित करने की पहल की। इसके बाद उन्होंने शहर के स्टेशन रोड, राज बाजार, सिकंदरा रोड, बडियाल रोड पर पैदल भ्रमण कर एक-एक दुकानदार से दुकानों के बाहर नाली आगे सामान नहीं रखने के लिए समझाइश की। इस दौरान उन्होंने सड़क पर लगे होर्डिंग हटवाएं।

अभीसमझाइश, फिर होगी कार्रवाई

पालिकाईओ धर्मपाल जाट ने कहा कि हमारा प्रयास शहर के प्रमुख बाजारों में ट्रेफिक व्यवस्था को सुदढ़ बनाने के साथ सौंदर्यीकरण कराना है। वैसे हमारे द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में हमें शहर के लोगों के साथ व्यापारी वर्ग का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। अभी हम समझाइश कर रहे हैं लेकिन कहीं जरूरत हुई तो कार्रवाई भी करेंगे।

बाजारों में यदि दुकान के बाहर या सड़क पर वाहन खड़ा दिखाई तो जब्त हो जाएगा। इसे लेकर पालिका ईओ जाट ने कहा कि स्टेशन रोड, राजा बाजार, सिकंदरा रोड, अस्पताल रोड, बसवा रोड के प्रमुख बाजारों में दुकान के आगे सामान रखा मिला या वाहन खड़ा दिखाई दिया तो पालिका टीम पुलिस की मदद से जब्त कर लेगी। उन्होंने वाहन चालकों को पालिका द्वारा चिन्हित किए गए पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने के निर्देश दिए।

यहांखड़ा कर सकते हैं वाहन

पालिकाद्वारा बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले वाहन चालक एवं दुकानदार अपने वाहनों को बसवा रोड पर अदालत कैंपस के सामने एवं पंचायत समित के सामने तथा स्टेशन रोड, राज बाजार एवं सिकंदरा रोड वाले वाहन चालक एवं मालिक सिनेमा हाल के समीप स्थित श्याम काम्पलेक्स के नीचे बने पार्किंग स्थल पर अपने वाहन खड़े कर सकते हैं।

बैंकहॉिस्पटल संचालकों को वार्निंग

ईओधर्मपाल जाट ने बैंक एवं निजी अस्पताल संचालकों से वार्ता कर समझाय