- Hindi News
- आदेश के बाद भी नहीं बदला समय सािरणी बोर्ड
आदेश के बाद भी नहीं बदला समय सािरणी बोर्ड
मंडलरेल प्रबंधक (डीआरएम) बिग बॉस हैं, लेकिन दौसा स्टेशन सुपरिटेंडेंट (एसएस) की नजरों में डीआरएम के आदेश शायद कोई मायने नहीं रखते हैं। डीआरएम ने ट्रेनों के समय सारिणी बोर्ड को बदलने के संबंध में कई बार आदेश दिए, लेकिन दूसरी साल भी बोर्ड को नहीं बदला गया है। हां 1 सितंबर से नया टाइम टेबल लागू हुआ तो स्याही से कांट-छांट कर नया समय लिख दिया गया, लेकिन बोर्ड नया नहीं लगाया। कांट-छांट से यात्री भ्रमित हो रहे हैं। नई ट्रेन भी चलीं, वे बोर्ड पर नहीं लिखी हैं।
डीआरएम वीरेंद्र कुमार ने पिछले साल अप्रैल में निरीक्षण के सिलसिले में दौसा आए तब एसएस गिर्राज प्रसाद मीणा को समय सारणी बोर्ड बदलने के संबंध में आदेश दिए थे। उस समय एसएस ने हामी भर भी ली थी, लेकिन बोर्ड नहीं बदल गया। इसके बाद कई बार और आए, तब भी बोर्ड बदलने के आदेश दिए। हर बार डीआरएम के आदेशों की अनदेखी की गई।
पिछले साल 1 जुलाई को ट्रेनों का नया टाइम टेबल लागू हुआ तो पुराने ही बोर्ड पर कांट-छांट कर नया समय लिख दिया गया। कई ट्रेनों का बदला समय कांट-छांट कर स्याही से लिख दिया गया, जबकि कुछ के आगे कागज चस्पा कर बदला हुआ समय लिखा है। इससे बोर्ड बदरंग हो गया है।
नईट्रेन चलाई, लिखा ही नहीं
पुरानासमय सारिणी बोर्ड अधूरा है। उसमें कई नई ट्रेनों का उल्लेख ही नहीं है। इसमें 15 सितंबर से शुरू हुई जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा करीब 6 माह से चल रही जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी स्पेशल ट्रेन का नाम बोर्ड पर लिखा ही नहीं गया है। इसके अलावा 1 सितंबर से भगत की कोठी-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन को बढ़ाकर जैसलमेर तक कर दिया गया है, लेकिन बोर्ड पर भगत की कोठी ही लिखा है। दूसरी ओर जोधपुर-जयपुर के बीच चल रही ट्रेन को दो माह के लिए मई में बढ़ाकर बांदीकुई तक किया था, लेकिन यात्री भार की कमी के चलते ट्रेन को बंद कर दिया था। इसके बावजूद बोर्ड पर जोधपुर-बांदीकुई ट्रेन का शिड्यूल लिखा हुआ है। स्टेशन सुपरिटेंडेंट की अनदेखी, यात्रियों की परेशानी बन गई है।
यहतो लापरवाही है
वीरेंद्रकुमार डीआरएम जयपुर का कहना है कि कई बार आदेश देने के बावजूद ट्रेन समय सारिणी बोर्ड नहीं बदलना सीधी लापरवाही है। इसके लिए एसएस जिम्मेदार हैं। एसएस के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। नया बोर्ड लगवाया जाएगा।
कामइलेक्ट्रिक शाखा का
गिर्राजप्रसाद मीणा ए