शिविर में कर्मचारी शिक्षक में हाथापाई
बांदीकुई | पंचायतसमिति परिसर में गुरुवार को आयोजित हुए वार्ड नंबर 22 के भामाशाह शिविर में एक शिक्षक एक कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गई। बाद में मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इससे शिविर में हंगामा हो गया।
सुबह से यहां चल रहे शिविर में शाम करीब चार बजे भामाशाह कार्ड बनवाने आए एक शिक्षक एक कर्मचारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। बाद में अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान शिविर में हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शिक्षक कर्मचारी को अस्पताल ले आई। शिक्षक के आंख पर लगने से उपचार कराया गया।
बांदीकुई. शिविरमें हाथापाई में घायल शिक्षक अस्पताल में इलाज कराते हुए।