पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूने मकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

सूने मकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एफसीआई गोदाम के पीछे की घटना

कार्यालयसंवाददाता | बांदीकुई

शहरमें एफसीआई गोदाम के पीछे बुधवार रात एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपए की नकदी सहित घरेलू सामान चुराकर ले गए।

गोदाम के पीछे रहने वाले चंद्रप्रकाश शर्मा के सूने मकान में बुधवार रात चोर दो कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुस गए तथा अंदर आलमारी बक्सों को तोड़ दिया। इस दौरान चोर मकान मालिक शर्मा के कमरे में रखी आलमारी से करीब 30 हजार रुपए तथा किराएदार भीम सिंह के कमरे से 5 हजार रुपए नकदी, साइकिल, टीवी, गैस सिलेंडर, एटीएम सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। घटना के दौरान मकान मालिक जयपुर में तथा किराएदार अपने गांव गया था। सुबह मकान के ताले टूटे देख पड़ोसी मौके पर गए और मामले की जानकारी ली। मकान मालिक ने चोरी को लेकर पुलिस में शिकायत दी है।

दुकानसे सवा लाख का कपड़ा चोरी

दुब्बी | बहरावंडागांव में बुधवार रात चोर कपड़े की दुकान से लाखों का माल चोरी कर ले गए। चोरों ने राजवास निवासी प्रकाश सैनी की मनीषा गारमेंट दुकान में वारदात को अंजाम दिया। प्रकाश सैनी बुधवार शाम दुकान बंदकर गांव गया था। गुरुवार को सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर के ताले टूटे मिले। चोर दुकान से करीब सवा लाख रुपए के कपड़े चुरा ले गए। वारदात का पता चलने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई तथा पुलिस के खिलाफ रोष जताते हुए नारेबाजी की।

बांदीकुई. एफसीआईगोदाम के पीछे सूने मकान में चोरी के बाद फैला सामान।