पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोलेरो पेड़ से टकराई, दो घायल

बोलेरो पेड़ से टकराई, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण

धौलीगुमटी से पंडितपुरा जाने वाले मार्ग पर गुरुवार दोपहर जा रही एक बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें दो जने घायल हो गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बोलेरो आगे से चकनाचूर हो गई। बोलेरो के सड़क के बीचों बीच आडी खड़ी हो जाने से मार्ग भी अवरूद्ध हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे धोली गुमटी से पंडितपुरा की ओर जा रही एक बोलेरो यहां गुल्लाना मोड़ से थोड़ा आगे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने बताया कि बोलेरो में सवार दो जने भी घायल हो गए। इस दौरान बोलेरो क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीचो बीच आडी खड़ी हो गई। इससे मार्ग भी अवरूद्ध हो गया। यहां से आने जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पडा़।

वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रोला पलटा

पापड़दा|बीघावास मोड़के समीप लालसोट रोड पर गुरुवार सुबह ट्रैक्टरों से भरा ट्रोला पलट गया। हादसे में चालक खलासी बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश से आयशर कंपनी के ट्रैक्टर भरकर ट्रोला दौसा की ओर जा रहा था। बीघा वास मोड़ से लालसोट रोड की तरफ हाइवे पर सामने से एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रोला सड़क से 5 फुट नीचे जाकर पलट गया। ट्रोले में सात ट्रैक्टर थे। सभी ट्रैक्टरों की बैक लाइट, बोनट आदि क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि चालक खलासी को मामूली चोट आई। रस्सा बंदा होने से एक भी ट्रैक्टर ट्रोले से नीचे नहीं गिरा।

पापड़दा. बीघावासमोड़ के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर जा रहा ट्रोला पलटा।