- Hindi News
- प्रतियोगिता का पहला दिन रजिस्ट्रेशन में ही बीता
प्रतियोगिता का पहला दिन रजिस्ट्रेशन में ही बीता
बांदीकुई | शहरके बी.एन. जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में गुरुवार से शुरू हुई शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की खेलकूद प्रतियोगिता पहले दिन रजिस्ट्रेशन में अटक कर रह गई। दिनभर स्कूल में कर्मचारी तो आए, लेकिन कोई प्रतियोगिता नहीं हुई। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में मंत्रालयिक कर्मचारियों की खेलकूद सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित होनी थी, जिसके तहत गुरुवार को भी खेलकूद का आयोजन होना था, लेकिन दोपहर 12 बजे तक तो स्कूल में इक्के दुक्के ही बाबू दिखाई दिए। दोपहर में कुछ कर्मचारी आए और अपना रजिस्ट्रेशन कराकर लौट गए। इस संबंध में जब स्कूल प्रशासन से जानकारी ली तो उनका कहना था कि शुक्रवार को प्रतियोगिता होगी। गुरुवार को रजिस्ट्रेशन ही किया गया है।