पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार छात्राओं का इंद्रा प्रियदर्शनी अवार्ड के लिए चयन

चार छात्राओं का इंद्रा प्रियदर्शनी अवार्ड के लिए चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई| सरस्वतीविद्या विहार उच्च माध्यमिक स्कूल की चार छात्राओं के सीनियर सैकंडरी परीक्षा 2014 में जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर इंद्रा प्रियदर्शनी अवार्ड के लिए चयन किया गया है। स्कूल के निदेशक लेखराज सैनी ने बताया कि स्कूल की छात्रा खुशबू गुप्ता, दिव्यांश सैनी, रिद्धी जायसवाल श्वेता चंद्रा का चयन इस अवार्ड के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवार्ड के अंतर्गत प्रत्येक छात्रा को एक-एक लाख रुपए की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार स्कूल के 316 छात्र-छात्राओं का इंसपायर मानव संसाधन विकास मंत्रालय की अवार्ड छात्रवृति के लिए चयन हुआ है। इसके अंतर्गत इन छात्र-छात्राओं को करीब 4 करोड 20 लाख रुपए की छात्रवृति दी जाएगी। इन सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल के निदेशक लेखराज सैनी ने बधाई दी।