पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडि़त को न्याय दिलाने में सहयोग करें वकील

पीडि़त को न्याय दिलाने में सहयोग करें वकील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनियुक्तन्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र सिंह चौधरी का गुरुवार को बांदीकुई में पदभार ग्रहण करने के बाद बार एसोसिएशन की ओर से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार मलिक सहित वकीलों ने भाग लिया।

एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट चौधरी सहित एसीजेएम मलिक का बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक पोषवाल, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, सचिव छोटेलाल सैनी, कोषाध्यक्ष महावीर सिंह गुर्जर, पुस्तकालय प्रभारी ओमप्रकाश सैनी ने माला पहनाकर स्वागत किया। वकीलों को संबोधित करते हुए एसीजेएम प्रमोद कुमार मलिक ने कहा कि बांदीकुई बार की राजस्थान में अपनी एक पहचान है और यहां पदभार संभालने वाले न्यायिक अधिकारियों का बार की ओर से स्वागत करने की एक अच्छी परंपरा है। उन्होंने वकीलों से कहा कि वे नए अधिकारी का न्याय व्यवस्था में सहयोग करें। नव नियुक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि उनकी यहां पहली नियुक्ति है। बार एवं बैंच एक सिक्के के दो पहलू हैं और हम सब ईश्वर का काम करते हैं। ऐसे में पीडि़त को न्याय दिलाने में सहयोग करें। कार्यक्रम को अध्यक्ष पोषवाल, उपाध्यक्ष अग्रवाल, वरिष्ठ एडवोकेट रघुवीर सिंह ने संबाेधित किया। संचालन एडवोकेट सुमेरसिंह रलावता ने किया।

बांदीकुई. संबोधितकरते नवनियुक्त न्यायिक मजिस्टेट सुरेन्द्र सिंह चौधरी। दाईं ओर मंच पर मौजूद एसीजेएम प्रमोद कुमार मलिक एवं एसोसिएशन पदाधिकारी।