पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस मनाएगी धिक्कार दिवस

कांग्रेस मनाएगी धिक्कार दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई| एनएसयूआईयुवक कांग्रेस की बैठक गुरुवार को युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव चतरसिंह बासड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस की ओर से धिक्कार दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई। एनएसयूआई के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बैंसला ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर जिम्मेदारी सौंपकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान मोनू शर्मा, अमित पांचोली सहित अन्य मौजूद थे।