पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल्टी आटे की और ले जा रहे थे 476 कार्टन शराब, ट्रक जब्त

बिल्टी आटे की और ले जा रहे थे 476 कार्टन शराब, ट्रक जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | बांदीकुई

आबकारीदल ने रविवार दोपहर अलवर-सिकंदरा मेगा हाइवे पर एक अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा। पंजाब ब्रांड अंग्रेजी शराब के करीब 476 कॉर्टनों को आटे के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में ट्रक चालक खलासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए पंजाब से मुंबई जाने के लिए 1500 आटे के कट्टों की बिल्टी बनाई गई थी। आबकारी विभाग शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंक रहा है।

आबकारी सीआई अर्चना जैमन ने बताया कि रूटीन जांच के दौरान रविवार दोपहर करीब तीन बजे अलवर-सिकंदरा हाइवे पर पीचूपाड़ा कलां टोल के पास ट्रकों की जांच की जा रही थी। इस दौरान उनके नेतृत्व में तैनात जाब्ते के एएसआई देशराज यादव, कांस्टेबल विष्णु यादव, बिशनसिंह, गोपाल, सुगन सिंह ने इस ट्रक की जांच की तो उन्हें शक हुआ। ट्रक को आबकारी थाने लाकर इसे खुलवाकर जांच की तो इसमें आटे कट्टों के बीच शराब के कार्टन मिले। उन्होंने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक ईश्वर सिंह निवासी दाहोद गुजरात खलासी पंकज गौरी बांसवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

आगे-पीछेरखी थी बोरियां

रास्तेमें चैकिंग के दौरान किसी को शक हो इसके लिए शराब को आगे-पीछे आटे के भरे हुए कट्टे लगाकर छिपाया हुआ था। यही नहीं चालक परिचालक भी ट्रक में कट्टे होने की बात कह रहे थे।

इसलिएहुआ शक

आबकारीसीआई अर्चना जैमन ने बताया कि हाइवे पर रूटीन जांच के दौरान वे आने वाले ट्रकों की जांच कर रही थी। ट्रक के धीमी गति से आने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने बताया कि शराब से भरे ट्रक बोतलें नहीं टूटे इसके लिए धीमी गति से चलते है।

सईदगढहरियाणा से भरा था माल

चालकईश्वर सिंह ने बताया कि आटे की बिल्टी गोविंदगढ़ पंजाब से मुंबई के लिए बनाई थी, लेकिन इसमें माल हरियाणा के सईदगढ बार्डर से भरा था।

चालकही निकला ट्रक का मालिक

शराबसे भरे ट्रक का चालक ही इसका मालिक ही निकला। चालक ने बताया कि उसने ट्रक को 13 नवंबर को 18 लाख में खरीदा था।

बांदीकुई. आबकारीटीम के साथ पकड़े गए ट्रक के ड्राइवर खल्लासी। नीचे बैठे हुए।