- Hindi News
- दौड़ती शताब्दी में धुआं यात्रियों में घबराहट
दौड़ती शताब्दी में धुआं यात्रियों में घबराहट
कार्यालय संवाददाता | बांदीकुई
दौड़तीहुए दिल्ली-अजमेर शताब्दी ट्रेन के एक कोच के अचानक ब्रेक जाम हो गए। इससे उठे धुंए को देख ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। गेटमैन ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रुकवाया।
सुबह 9:30 बजे दिल्ली से अजमेर की ओर जा रही शताब्दी ट्रेन के लास्ट कोच के नीचे से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। उसने अगले रेलवे क्रासिंग जयसिंहपुरा के गेटमैन को ट्रेन रोकने के लिए अवगत कराया। गेटमैन बैकुंठ शर्मा ने लाल झंड़ी दिखाकर ट्रेन को रुकवाया। चालक ने ब्रेक ठीक कर ट्रेन को आगे रवाना किया। इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट मैन लाइन पर खड़ी रही।
किराएकी बात पर झगड़ा, एक गिरफ्तार
दौसा | कलेक्ट्रेटचौराहे पर रविवार को निजी बस में किराए की बात को लेकर झगड़ रहे एक जने को कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार केदार मीणा निवासी ब्राह्मण बैराड़ा किराए की बात को लेकर झगड़ रहा था। उसको शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।