पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिले में आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई| कृषिउपज मंडी में आंतरिक सड़क निर्माण को लेकर बंद चल रहा कारोबार सोमवार से शुरू होगा। मंडी समिति सचिव सुबेसिंह रावत ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कार्य बंद चल रहा था। कार्य पूरा होने पर सोमवार से मंडी में कृषि जिंसों का क्रय-विक्रय शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से मंडी में कृषि जिंस लेकर आने की अपील की है।

कलेक्ट्रेटमें फोटो प्रदर्शनी

दौसा| राज्यसरकार के एक वर्ष पूरे होने पर नई दिशा नया राजस्थान फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन 15 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में सुबह 10:30 बजे कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल करेंगे। पीआरओ दिनेश मुदगल ने बताया कि प्रदर्शनी 17 दिसंबर तक चलेगी।

पीजीकॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी

दौसा| पं.नवलकिशोर शर्मा पीजी कॉलेज में विश्व विद्यालय अनुदान आयोग द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी 15 16 दिसंबर को आयोजित होगी। डॉ. रजनी माथुर ने बताया कि ग्रीन केमेस्ट्री ब्रिज बिटविन एनर्जी एंड एनवायरमेंट विषय पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन सुबह 10 बजे विधायक शंकर शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष विमल प्रसाद अग्रवाल एवं महिला कॉलेज के प्राचार्य शंकर लाल शर्मा होंगे।