- Hindi News
- सिकंदरा रोड पर कीचड़, पालिका ने मूंदी आंखें
सिकंदरा रोड पर कीचड़, पालिका ने मूंदी आंखें
बांदीकुई | शहरके सिकंदरा रोड पर इन दिनों गंदे पानी का भराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग इस समस्या को लेकर नगरपालिका में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं होने से आमजन परेशान है। लोगों ने बताया कि रोड के समीप स्थित कॉलोनियों में गंदे पानी निकास की कोई सुविधा नहीं होने से नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। लोगों ने बताया कि गंदे पानी का अधिक भराव होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार नगरपालिका में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
खटवामें पीएचसी खोलने की मांग
लालसोट सामाजिककार्यकर्ता रामकरण मीना ने सरकार को ज्ञापन देकर खटवा में पीएचसी खोलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि खटवा से खेड़ली, मिर्जापुरा, देवली, नांगल अभयपुरा, प्रहलादपुरा सहित अनेक गांव जुड़े हुए हैं, मगर आजादी के 67 साल हो जाने के बाद भी खटवा में उप स्वास्थ्य केंद्र ही है जिसके कारण दर्जनों गांवों की हजारों की आबादी को उपचार के लिए लालसोट मुख्यालय पर जाना मजबूरी बना हुआ है। सब्जी उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र होने के बाद भी सरकार प्रशासन को गांव पर कोई ध्यान नहीं है।
बांदीकुई. बसवामें कालेड बाइपास पर जमा गंदा पानी।