- Hindi News
- बसस्टैंड पर वाहनों का जमावड़ा, रोड पर खड़ी होती है रोडवेज बस
बसस्टैंड पर वाहनों का जमावड़ा, रोड पर खड़ी होती है रोडवेज बस
बांदीकुई | शहरके सबसे व्यस्ततम सिकंदरा रोड बसस्टैंड पर निजी वाहनों का जमावड़ा होने से यहां आने वाली रोडवेज को खडा़ रहने के लिए कोई जगह नहीं मिलती है। इससे सवारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।बस स्टैंड पर रोडवेज सहित ग्रामीण बस सेवा की बसों को खडा़ करने के लिए प्रशासन द्वारा जगह मुहैया कराई गई है, लेकिन बस स्टैंड के सामने इस जगह पर निजी वाहनों का जमावड़ा रहने से यहां रोडवेज को खड़ा करने के लिए जगह नही मिलती है। इस समस्या को लेकर तीन वर्ष पहले पुलिस नगरपालिका ने यहां नो पार्किग का बोर्ड लगाया था तथा निजी वाहनों को बस स्टैंड से आगे खड़ा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इन वाहनों के चालक अपने मनमर्जी से वाहनों को बस स्टैंड के सामने खडा़ कर चले जाते है। ऐसे में यहां आने वाली रोडवेज ग्रामीण बस सेवा की बसों को सड़क पर खड़ा करना पड़ता है। कई बार सड़क पर जाम लग जाने से रोडवेज चालक तथा यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।