- Hindi News
- मक्खन लाल गुर्जर महासभा के तहसील अध्यक्ष मनोनीत
मक्खन लाल गुर्जर महासभा के तहसील अध्यक्ष मनोनीत
बांदीकुई ग्रामीण | राजस्थानगुर्जर महासभा की देवनारायण मंदिर आभानेरी पर रविवार को गुर्जर महासभा की बैठक में मक्खनलाल चौधरी रानी का बास को सर्वसम्मति से महासभा का तहसील अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान मानसिंह चौहान, कल्याणसहाय भांडेडा, रामसिंह चंदेला, सुमेरसिंह,, पार्षद मदनलाल माल एडवोकेट सुमेरसिंह रलावता ने अध्यक्ष का साफा माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रामअवतार चौधरी, नगरपालिका में प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र चौधरी, पार्षद मुकेश माल, रंगलाल बैंसला, रामकिशोर बैंसला, विजयसिंह, जयसिंह मानोता, रामधन छावड़ी, बाबूलाल छावड़ी, बाबूलाल चेची, मानसिंह चेची सहित अन्य मौजूद थे।
बांदीकुई. मक्खनलालचौधरी का स्वागत करते समाज के लोग।