मृतक की पत्नी को 50 हजार की सहायता
बांदीकुई ग्रामीण | जयपुरआगरा नेशनल हाइवे पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में नंदेरा निवासी एक जने की मृत्यु पर घटना के अगले दिन क्षेत्रीय विधायक डॉ. अलका सिंह ने मृतक की प|ी को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। नंदेरा निवासी बबली सैनी शनिवार को जयपुर रैली में भाग लेने जा रहा था। नेशनल हाइवे पर राजाधोक के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। विधायक डॉ. अलका सिंह ने मामले की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हजार रुपए की राशि मंजूर कराई। रविवार सुबह विधायक एसडीएम दयानंद शर्मा, पार्षद मदनलाल माल, सुमेरसिंह रलावता, कंवरपाल खूंटला सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नंदेरा पहुंची। यहां उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मृतक की प|ी को 50 हजार रुपए की मुख्यमंत्री सहायता राशि का चेक सौंपा। सरपंच रेखा सैनी ने भी मृतक की प|ी को 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।
बांदीकुई. सड़कहादसे में युवक की मौत होने पर उसकी प|ी को 50 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपती विधायक डॉ. अलका सिंह।