दौसा | विश्वहिंदू परिषद की ओर से रविवार को हिंदू सम्मेलन सत्यनारायण लॉन में हुआ। इस अवसर पर शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
सुबह सब्जी मंडी स्थित गणेश मंदिर पीलू वाले बालाजी मंदिर से कलश यात्रा गाजेबाजे के साथ रवाना हुई। कलश यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। सम्मेलन के दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ हुए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विहिप के केंद्रीय मंत्री उमाशंकर ने कहा कि सामाजिक समरसता एकता से ही हिंदू सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि संस्कृति की रक्षा के लिए एकता जरूरी है। विहिप के प्रांतीय मंत्री आनंद मोहन ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए संस्कृति का संरक्षण जरूरी है।
इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। सम्मेलन को जिला कार्यवाह महावीर प्रसाद, मंत्री श्याम बिहारी शर्मा, महवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, कैलाश गोठड़ा ने भी संबोधित किया।
नगर अध्यक्ष कपिल राजोरिया, मंत्री सुनील बढ़ेरा, प्रचार प्रमुख समर वीर सिंह, एबीवीपी जिला संयोजक विक्रम डोई, पवन शर्मा, अंकित माठा, रोहित डंगायच, गिरिराज प्रसाद गुर्जर, शिवचरण शर्मा, कैलाश प्रसाद शर्मा, लल्लू प्रसाद सैनी, केदार शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, रवि कुमार शर्मा आदि थे।
संतों के प्रवचन
सम्मेलन में संत दयालदास महाराज, राजेंद्रदास महाराज, घनश्याम दास महाराज ने प्रवचन दिए। संचालन श्यामबिहारी शर्मा ने किया। नगर अध्यक्ष कपिल राजोरिया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।अनिल साहनी, द्वारका प्रसाद छोकरवाड़ा, सुरेंद्र तिवाड़ी, महेंद्र भारतीय, प्यारेलाल मीणा, पं. राधेश्याम शर्मा, हरफूल, सोमवीर, अमृत बाबा थे।
पर्यावरण संरक्षण महायज्ञ
बांदीकुईग्रामीण. गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा की जन्म शताब्दी के अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पंडितपुरा में पर्यावरण संरक्षण महायज्ञ किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के डॉ. राजेश धाकड़, सुभाष अवस्थी, हरिमोहन झालानी, मांगीलाल, भगवान सहाय, राजेंद्र सैनी सहित अन्य ने आम, अमरूद, आंवला,नीम, पीपल, अशोक, बड़ के पौधे लगाकर उपवन बनाया। पेड़ों में पानी देकर गायत्री मंत्र की आहुतियां दी गई।