फुटबाॅल क्लब ने बनाई आयोजन समिति
फुटबॉल के नेशनल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों से
फुटबॉलके नेशनल टूर्नामेंट के शुरू होने में सिर्फ 11 दिन शेष हैं। इसे देखते हुए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। दोनों तरफ इस बार नए गोलपोस्ट लगाए जा रहे हैं। वहीं घास पेड़ों की कटाई-छंटाई के अलावा रंगाई-पुताई का काम भी चल रहा है। दर्शकों को इस बार मान क्लब नए लुक में दिखाई देखा। टूर्नामेंट 25 से 31 दिसंबर तक चलेगा।
मैदान के चारों ओर नीम आदि के काफी पेड़ हैं, उनकी कटाई-छंटाई की जा रही है। इससे दर्शकों को चारदीवारी पर बैठकर मैच देखने में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो। चारदीवारी की मरम्मत के साथ रंगाई-पुताई भी की जा रही है। इससे चारदीवारी पर विज्ञापन लिखने में कोई परेशानी नहीं हो।
दर्शकदीर्घा की क्षमता इस बार तीन हजार
इसबार दर्शक आराम से बैठकर मैच देख सकेंगे। गोलपोस्ट वाले एरिया में दोनों तरफ दर्शक दीर्घा बनाई गई है, जहां ढाई से 3 हजार दर्शक बैठकर मैच देख सकेंगे। इससे खासकर बुजुर्ग और सीनियर फुटबालरों को मैच देखना आसान होगा। पहले दर्शक दीर्घा छोटी थी, जहां मुश्किल से 200-300 लोग बैठ सकते थे। इस बार दर्शक दीर्घा बढ़ने से बुजुर्ग लोगों को मैच देखने में आसानी रहेगी।
70लाख के काम कराए
^मैदानमें नई घास लगाने के साथ सेफ्टी के लिए मैदान के चारों ओर पाइप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा दर्शक दीर्घा का निर्माण भी कराया गया है। मैदान की चारदीवारी के अंदर पेड़ भी लगाए हैं। नगर परिषद की आेर से 4 साल के भीतर मान क्लब में करीब 70 लाख रुपए की लागत से काम कराए गए हैं। नेशनल टूर्नामेंट में आने वाली टीमों को कोई परेशानी नहीं हो। इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। राजकुमारजायसवाल, मानक्लब अध्यक्ष
चुनावनिरस्त करने का विरोध, ज्ञापन सौंपा
दौसा | टेनिसबॉल क्रिकेट संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव प्रिंस लॉन में रविवार को शुरू हुए। चुनाव को बीच में ही निरस्त करने से विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने रोष जताया। पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन देकर चुनाव अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। करीब एक दर्जन जिलों से आए पदाधिकारियों का कहना था कि टेनिस बॉल क्रिकेट संघ चूरू के अध्यक्ष जगराज गौड़ अजमेर के अध्यक्ष वाई.के. खन्ना द्वारा वोट डालने के बाद चुनाव अधिकारी रतनलाल शर्मा ने चुनाव निरस्त कर दिए। मत पेटी को गायब कर दिया। पदाधिकारियो