- Hindi News
- चुनाव लड़ने के िलए तीन माह में ही आठवीं पास हो गई गुड्डी!
चुनाव लड़ने के िलए तीन माह में ही आठवीं पास हो गई गुड्डी!
ग्रामपंचायत कल्लावास की नवनिर्वाचित सरपंच गुड्डी देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का पूर्व सरपंच पांचराम मीना ने रामगढ़ पचवारा पुलिस थाने में जरिये इस्तगासा मामला दर्ज कराया है।
पांचूराम ने मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि गुड्डी देवी तीन माह पूर्व भामाशाह कार्ड में साक्षर मात्र है बताया गया है जबकि चुनाव लड़ने के वक्त दिए गए दस्तावेजों में आठवीं पास होने की अंकतालिका पेश की है। इसी तरह भामाशाह कार्ड नामांकन फार्म में जन्मतिथि 8 जुलाई 1985 बताई गई है जबकि अंक तालिका में 16 जुलाई1993 बताई गई है। जिस स्कूल की अंक तालिका पेश की गई है वह 2009 -10 में ही बंद हो गई थी, जबकि अंक तालिका 20011-12 की पेश की गई है। स्कूल के संचालक ने भी शपथ पत्र पेश कर अंकतालिका उसकी स्कूल की नहीं होने का दावा पेश कर पल्ला झाड़ लिया है।
इधर दूसरी तरफ पांचूराम ने निर्वाचन विभाग प्रशासन के अधिकारियों को भी मामले की तथ्यात्मक जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला की जांच एएसआई लल्लूराम को दी है।
करनावर में चार्ज नहीं देने से विवाद
बांदीकुई|ग्रामपंचायत करनावर में नवनिर्वाचित सरपंच के कार्यभार ग्रहण को लेकर बुधवार को विवाद की स्थिति बन गई। इसे लेकर पंचायत समिति एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर शिकायत की। नवनिर्वाचित सरपंच लड्डो देवी ने दिए ज्ञापन में बताया कि उनके बार-बार चार्ज मांगने के बाद भी सचिव द्वारा चार्ज नहीं दिया जा रहा है।