पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राणा सांगा का चबूतरा हटाने के िखलाफ ग्रामीण लामबंद

राणा सांगा का चबूतरा हटाने के िखलाफ ग्रामीण लामबंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरपंच ने दी चेतावनी, धरोहर को हटाया गया तो आंदोलन को मजबूर होंगे

भास्करन्यूज | बांदीकुई ग्रामीण

अलवर-बांदीकुईरेल मार्ग पर होने वाले डबल लाइन कार्य को लेकर बसवा में रेल लाइन के समीप ऐतिहासिक राणा सांगा के चबूतरे को रेल प्रशासन हटा सकता है। कलेक्टर ने इसे लेकर ग्राम पंचायत से एनओसी मांगी है। दूसरी ओर ग्रामीण इसके विरोध में लामबंद हो गए है। सरपंच का कहना है कि इस एतिहासिक धरोहर को हटाया गया वे आंदोलन को मजबूर होंगे।

अलवर बांदीकुई के बीच डाली जाने वाली डबल लाइन में राणा सांगा चबूतरा रेखांकित हो रहा है। इसे हटाने के लिए रेल प्रशासन ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। कलेक्टर ने इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए ग्राम पंचायत से एनओसी मांगी है। इसे लेकर बुधवार को सरपंच के कार्यभार ग्रहण समारोह में लोगों ने एक स्वर में कहा कि यह बसवा की ऐतिहासिक धरोहर है। इसे किसी भी सूरत ने यहां से नहीं हटाया जाएगा।

सरपंच घनश्याम महावर ने कहा कि यदि राणा सांगा का स्मारक यहां से हटाया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के विरोध को लेकर कलेक्टर को पत्र भेजा जाएगा।