पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समिति क्वार्टर में शौचालय से परेशानी

पंचायत समिति क्वार्टर में शौचालय से परेशानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति क्वार्टर में शौचालय से परेशानी



बांदीकुई| पंचायतसमिति बांदीकुई के दो क्वार्टरों में इन दिनों कर्मचारी शौचालयों से परेशान हैं। ऐसे में उन्हें उनके परिवार को सुलभ शौचालय की सेवाएं लेनी पड़ रही है। पंचायत समिति के दो क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उनके शौचालयों के लिए बने सेफटी टेंक के ऊपर कई साल पहले महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यालय बन गया। इससे अब शौचालयों में पानी रूकने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसे लेकर पंचायत समिति प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से उन्हें सुलभ शौचालय की शरण लेनी पड़ रही है। इसे लेकर कार्यवाहक बीडीओ नितेश सैनी का कहना है कि हमें शिकायत मिली है। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।