पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुढ़लिया सरपंच ने संभाला कार्यभार

गुढ़लिया सरपंच ने संभाला कार्यभार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई/ कोलवा | आचारसंहिता हटने के बाद बुधवार को बांदीकुई सिकराय पंचायत समिति के कई सरपंचों ने ग्राम पंचायतों में कार्यभार ग्रहण कर लोगों को विकास का भरोसा दिलाया। ग्राम पंचायत गुढ़लिया में सरपंच सोनिका शर्मा ने समारोह के बीच कार्यभार संभाला। सुबह बालाजी मंदिर में दर्शनों के बाद सरपंच का जुलूस आईटी केंद्र के लिए रवाना हुआ। सरपंच सोनिका शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव शेषअवतार शर्मा लोगों का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। जुलूस के दौरान जगह-जगह सरपंच शर्मा जिला कांग्रेस सचिव शेषअवतार शर्मा का लोगों ने साफा शाल पहनाकर स्वागत किया।