पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 5 को, विजेता को मिलेंगे 21 सौ रुपए

एबीवीपी की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 5 को, विजेता को मिलेंगे 21 सौ रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर 5 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसका परिणाम 12 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। इसमें टॉप-5 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 60 से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को प्रशस्ति प्रत्र दिए जाएंगे। अच्छी बात यह है कि पिछले साल विजेता रहे छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

जिला संयोजक विक्रम डोई ने बताया कि प्रतियोगिता इकाई स्तर यानी दौसा, लालसोट, बांदीकुई, सिकराय महवा में होगी। इकाई स्तर पर प्रतियोगिता कराकर जिले स्तर पर मेरिट बनाई जाएगी। इसमें प्रथम पांच विजेता (टॉप-5) को पुरस्कृत किया जाएगा। जिले स्तर पर प्रथम को 2100, द्वितीय को 1100 तथा तीसरे, चौथे पांचवें स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को 500-500 रुपए दिए जाएंगे।