- Hindi News
- दौसा|आरपीएससी शिक्षकफोरम की सोमवार को जिला संरक्षक रामगोपाल शर्मा की
दौसा|आरपीएससी शिक्षकफोरम की सोमवार को जिला संरक्षक रामगोपाल शर्मा की
दौसा|आरपीएससी शिक्षकफोरम की सोमवार को जिला संरक्षक रामगोपाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि मर्ज स्कूलों की स्मृति में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना ने बताया कि बैठक में एकीकरण के तहत जिले में बंद हुए 427 स्कूलों को पुन: खोलने के सिलसिले में मुख्यमंत्री का ज्ञापन देने का निर्णय भी लिया गया। जिला संयोजक कैलाश शर्मा ने बताया कि 26 27 सितंबर को शैक्षिक सम्मेलन होगा, उस दौरान पौधरोपण अभियान चलाकर एकीकरण का विरोध जारी रखा जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश तिवाड़ी ने बताया पौधरोपण की शुरुआत 26 सितंबर को राउप्रावि नागौरियान से की जाएगी। बैठक में घनश्याम चौबदार, महेंद्र जीरोता, कमल गुर्जर, सचिन शर्मा, दिलीप सिंह, भंवर राजेंद्र सिंह, कालूराम मीणा आदि थे।
पारस्परिकप्रचार प्रसार प्रशिक्षण शुरू
बांदीकुई| परशुरामजन उपयोगी भवन में सोमवार से पारस्परिक प्रचार प्रसार प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल लोटवाड़ा के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार अवस्थी, ब्लॉक भामाशाह अधिकारी कन्हैयालाल गुर्जर, ब्लॉक साक्षरता प्रभारी रत्तिराम गुर्जर ने सरस्वती मां के समक्ष दीप जलाकर किया। भामाशाह अधिकारी ने सरकार की ओर से चलाई जा रही जन उपयोगी योजनाओं के बारे में बताते हुए प्रेरकों को इन्हें आमजनता तक पहुंचाने का आह्रान किया। प्रधानाचार्य अवस्थी ने शिक्षा जगत से जुड़ी जानकारी दी। इसके अलावा कार्यक्रम में न्यायिक, वित्तीय बेसिक कानूनी साक्षरता के बारे में बताया। प्रेमप्रकाश उमरवाल राजेश शर्मा ने प्रेरकों को प्रशिक्षण दिया।
शैक्षिकभ्रमण के लिए दल रवाना
बांदीकुई| राजेशपायलट राजकीय कॉलेज के विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं का दल सोमवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। सुबह 7 बजे कॉलेज से रवाना हुए दल की बस को छात्रसंघ अध्यक्ष नरेन्द्र मीणा ने झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
कृषकगोष्ठी में दी किसानों को जानकारी
बांदीकुई ग्रामीण| तूरवाड़ागांव में सोमवार को आत्मा योजना के अंतर्गत कृषक गोष्ठी हुई। गोष्ठी में आत्मा परियोजना निदेशक श्रीकांत अग्निहोत्री ने योजना से संबंधित जानकारी दी। इसी प्रकार कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. बीएल जाट ने फसल संबंधी, डॉ. हीरालाल बैरवा ने पशुपालन संबंधी, कृषि अधिकारी प्रभुदयाल शर्मा ने कृषि संबंधित एवं