पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यशाला में स्वच्छता का संदेश

कार्यशाला में स्वच्छता का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिकराय. पंचायत समिति सभागार में शनिवार को ब्लॉकस्तरीय एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला में स्कूलों गांवों में संपूर्ण स्वच्छता का संदेश दिया गया।

सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ सोनिया सिंघल, एबीईईओ राधेश्याम जांगिड़, ब्लॉक साक्षरता अधिकारी प्रेमप्रकाश उमरवाल, पंचायत समिति सदस्य शिवचरण पीपलकी ने सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीडीओ सिंघल ने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्कूलों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों स्कूलों में कचरा संग्रहण के लिए भामाशाह एवं जनसहयोग से कचरा पात्र रखकर स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शौचालय विहीन परिवारों एवं स्कूलों में शौचालय निर्माण कराया जा रहा है।
एबीईईओ जांगिड़ ने कार्यशाला में सामुदायिक गतिविधियों के आयोजनों को लेकर जानकारी दी। ब्लॉक साक्षरता प्रभारी उमरवाल ने कहा कि ब्लॉक के अधीनस्थ लोक शिक्षा केंद्रों पर कार्यरत प्रेरकों द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जनसहयोग भी जरूरी है। कार्यशाला में निर्मल भारत अभियान ब्लॉक समन्वयक विजेंद्र गुर्जर, प्रशिक्षक नरेश तिवाड़ी, हंसराज गुर्जर, आरपी विशंभरदयाल सहित अन्य मौजूद थे।

शिविर में काॅलेज की सफाई

बांदीकुई |
सैनी आदर्श स्नातकोत्तर काॅलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। काॅलेज प्राचार्य डॉ शंकरलाल सैनी ने बताया कि योजना की प्रथम द्वितीय ईकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए शिविर में श्रमदान किया गया। प्राचार्य सैनी ने श्रमदान का महत्व बताया। इस दौरान ईकाई अधिकारी बृजमोहन, मनोज शर्मा, व्याख्याता भगवान मीणा, विष्णु शर्मा, महेश, आरती जैन, खेमचंद सहित अन्य मौजूद थे।

स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

दौसा (ग्रामीण) | स्वच्छभारत अभियान के तहत शनिवार को रामावि बाणे का बर खेडा़ में जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक बाबूलाल गुर्जर ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बालकों ने स्वच्छता का संदेश दिया।