पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत की बैठक नहीं हुई ग्रामीणों ने जताया विरोध

पंचायत की बैठक नहीं हुई ग्रामीणों ने जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण

ग्रामपंचायत करनावर की बैठक समय पर नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को आईटी केंद्र पर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष जताया।

सुबह 11 बजे उपसरपंच हनुमान सहाय मिश्रा, किसान नेता भवानीशंकर भारद्वाज, कांग्रेस सेवादल के जिला संगठन मंत्री सोहनलाल मीणा, वार्ड पंच नंदलाल, महेंद्र कुमार शर्मा, पप्पू राम , रामबाबू सहित अन्य ग्रामीण आईटी केंद्र पर पहुंच गए। इस दौरान आईटी केंद्र नहीं खुलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा हंगामा मचाना शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर माह ग्राम पंचायत की चार बैठक होने का नियम है, लेकिन ग्राम पंचायत करनावर में बैठक हुए काफी लंबा समय हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे लेकर कई बार सरपंच सचिव से वार्ता की, लेकिन कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की बैठक नहीं होने से क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े है। कई जगह पानी की सुविधा के लिए बोरिंग हो गई, लेकिन उनका कनेक्शन नहीं हुआ। लोग इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत में आते हैं, लेकिन आईटी केंद्र पर ताला लगा होने बैठक नहीं होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वच्छता अभियान को लेकर ग्राम पंचायत क्षेत्र में शौचालय निर्माण होना है, लेकिन पंचायत प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं होने से यह कार्य अधूरा पड़ा है। इस दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित नही हुई तो उन्हें धरने पर बैठना पड़ेगा।

जनगणनापर चर्चा

सैंथल | ग्रामपंचायत आईटी केंद्र पर शनिवार को ग्राम सभा आयोजित हुई। सचिव गिरिराज यादव ने बताया कि सामाजिक, आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वे का प्रारूप प्रकाशन किया गया। जिसकी 21 दिन में आपत्ति दर्ज की जाएगी। इसका प्रारूप पंचायत आईटी केंद्र में ही मिलेगा। सरपंच विमला देवी मीणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधु शर्मा सहित कई मौजूद थे।

बांदीकुई. नारेबाजीकरते ग्रामीण।