- Hindi News
- प्रिंसिपल व्याख्याता नहीं लगाया तो आंदोलन
प्रिंसिपल व्याख्याता नहीं लगाया तो आंदोलन
भास्कर न्यूज | बांदीकुई ग्रामीण
क्षेत्रीयविकास समिति भांवता-भांवती ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भांवता-भांवती में शीघ्र ही प्रिंसिपल व्याख्याता नहीं लगाने पर 24 दिसंबर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
समिति के सचिव एडवोकेट राधाकिशन मीणा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भांवता भांवती को क्रमोन्नत हुए दो साल गुजर गए। स्कूल में वर्तमान में 11वीं 12वीं की कक्षाएं भी संचालित हो रही है, लेकिन शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण आज तक स्कूल में तो व्याख्याता लगाया गया और ना ही प्रिंसिपल। उन्होंने बताया कि स्कूल में थर्ड ग्रेड एवं सैकंड ग्रेड के अध्यापकों द्वारा अध्ययन कार्य करवाया जा रहा है। विषय के व्याख्याता नहीं होने से ठीक प्रकार से अध्ययन कार्य नहीं हो रहा है। ऐसे में यहां सीनियर स्कूल होने के बाद भी छात्र छात्राओं को गुढ़ाकटला बांदीकुई जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस मांग को लेकर कई बार प्रशासन से अधिकारियों राजनेताओं से मिला जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 23 दिसंबर तक स्कूल में स्कूल में व्याख्याता प्रिंसिपल नहीं लगाया तो आंदोलन किया जाएगा।