बिजली कटौती से अगावली में रोष
भास्कर न्यूज |बांदीकुई ग्रामीण
ग्रामपंचायत करनावर के अगावली गांव में इन दिनों हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दिन के समय बिजली सप्लाई ठप रहती है। इससे लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ता है। किसान नेता भवानी शंकर भारद्वाज ने बताया कि अगावली के अतिरिक्त रायपुरा, करनावर , फूलेला सहित अन्य गांवों में भी बिजली कटौती हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार बसवा बिजली निगम कार्यालय में शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।