पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई | बांदीकुईक्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है। रविवार को आरपीएफ के ट्रेनिंग ले रहे जवानों ने रेलवे गांधी ग्राउंड मैदान पर सफाई की। क्लब द्वारा यहां 14 फरवरी से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसे लेकर रविवार को क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन तिवाडी, रेलवे बैंक के डायरेक्टर माधवेंद्र सिंह टोनी सहित अन्य ने मैदान का जायजा लिया। इस दौरान आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर प्रशिक्षण ले रहे जवानों ने मैदान की साफ सफाई की।