पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक जागरूकता के लिए चार टीमों का गठन

विधिक जागरूकता के लिए चार टीमों का गठन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना मिश्रा ने बताया कि जिला स्तर पर स्कूलों, कॉलेजों, कारागृहों, बाल सुधार गृह, वृद्धाश्रमों, अस्पतालों, उत्सव मेलों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशन, वार्डों अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
इसमें जीतेंद्र तिवाड़ी, बनवारी लाल शर्मा, लल्लूराम शर्मा होंगे। इसी प्रकार अभिनंदन गुप्ता, रूपनारायण मीणा, मोहनलाल सैनी, श्रवण कुमार शर्मा, रमेश खंडेलवाल, द्वारका प्रसाद शर्मा, रमेश चंद शर्मा बजरंग लाल, शाकिर खान, घनश्याम शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा एवं हरिओम शर्मा को बनाया गया है।

यूथ आर्गेनाइजेशन के चुनाव

बांदीकुई | बैरवा समाज के प्रबुद्धजनों नवयुवकों की पटेल नगर में आयोजित हुई बैठक में ऑल इंडिया बैरवा यूथ आर्गेनाइजेशन का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष रामावतार मेहरा, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुंवाल, महामंत्री आशीष आकोदिया, कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद कुंडारा,संगठन मंत्री देवेश माल्या, महेश पाडला, भौरीलाल , प्रचार मंत्री प्रकाश रलावता, पदमसिंह पटेल, भूपेंद्र बंशीवाल, विधि मंत्री सुभाष चंद एडवोकेट, संयुक्त मंत्री जगदीश पाडला, राजेश बैरवा, अजय राज, मीडिया प्रभारी दिलीप मेहरा , कार्यालय मंत्री जगमोहन आकोदिया , कमलकांत , पूरण, सह कोषाध्यक्ष मुकेश नागर, वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य गजेंद्र कुंडारा, रामकुंवार, कैलाश चंद आकोदिया, वरिष्ठ सलाहकार चंद्रमोहन आकोदिया, पूरणमल नंदेरा, खैरातीलाल कुटी, कन्हैयालाल रलावता, रामस्वरूप बैरवा, संरक्षक के रूप में भामाशाह शिवचरण मेहरा, धर्मसिंह बैरवा ललित कुमार मनिराम ठेकेदार को बनाया गया।

क्रिकेट मैच आयोजन समिति

बांदीकुई | बांदीकुई क्रिकेट क्लब की नगरपालिका अध्यक्ष रमेशचंद बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तृतीय टी-20 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शहर के प्रमुख लोगों की आयोजन समिति का गठन किया गया।
क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन तिवाड़ी ने बताया कि आयोजन समिति में संरक्षक क्षेत्रीय विधायक डॉ. अलका सिंह, भागचंद टांकड़ा तथा रेलवे एडीईएन कुणाल सोनी, अध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह टोनी, सचिव कैलाश तांबी, संयोजक रमेशचंद बैरवा, सह संयोजक महेश झालानी, मीडिया प्रभारी महेन्द्र तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, ललित कसाना, नवीन उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोपालसिंह चौहान, मदनलाल माल, संयुक्त सचिव भवानीसिंह कसाना, देवेन्द्र डोई, सदस्य शिवकुमार टीटीई, सुशील खंडे़लवाल, रामसिंह तंवर, दिनेश व्यास, चंद्रवीरसिंह, जुगेश चतुर्वेदी, जौहरीलाल मीणा, एडवोकेट अशोक पोषवाल, नंदकिशोर दीक्षित, बाबूसिंह चौधरी, धनसिंह तंवर, योगेश चतुर्वेदी, राजकिशोर, महेन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र मिश्रा को बनाया गया।