पुलिया बनी परेशानी
बांदीकुई| शहरके वार्ड 17 सिंघल मोहल्ले में नाले पर टूटा पडा पटाव राहगीरों सहित वाहन चालकों के लिए परेशानी बना हुआ है। कई बार दुपहिया वाहन चालक इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। सिंघल मोहल्ले के बाहर गंदे पानी निकास के लिए पालिका ने नाला बना रखा है। नाले पर कोई दुर्घटना हो इसके लिए पटाव से ढक रखा है, लेकिन कई दिनों पहले पटाव टूट गया। लोगों ने बताया कि पटाव टूट जाने से रात के समय कई बार दुपहिया वाहन चालक इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। समस्या से पालिका प्रशासन को कई बार अवगत भी कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आमजन परेशान हैं। लोगों का कहना है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरी में आंदोलन करना पड़ेगा।