पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बडियाल रोड पर कचरे का ढेर व्यापािरयों के िलए मुसीबत

बडियाल रोड पर कचरे का ढेर व्यापािरयों के िलए मुसीबत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| बांदीकुई

शहरके बडियाल रोड पर सड़क पर पडा़ कचरा राहगीरों सहित दुकानदारों के लिए परेशानी बना हुआ है। कई बार व्यापारी इस समस्या को लेकर नगरपालिका में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नगरपालिका का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

बडियाल रोड पर कई दिनों से कचरा एकत्रित हो रहा है। व्यापारियों ने बताया कि यहां कचरा पड़े करीब एक माह गुजर गया, लेकिन पालिका ने इसकी कोई सुध नहीं ली। जबकि पालिका ने शहर में कचरा उठाने के लिए दो ट्रेक्टरों सहित सफाई कर्मचारी तैनात कर रखे है। इसके बाद भी यहां पड़ा कचरा परेशानी बना हुआ है। व्यापरियों ने बताया कि तेज हवा के कारण कचरा उड़कर दुकानों में जाता है। यही नहीं लंबे समय से पड़े इस कचरे के कारण दुर्गंध भी उठने लग गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी इस मार्ग से रोजाना जाते हैं, लेकिन कचरे की ओर उनका कोई ध्यान नहीं है। इसके अलावा व्यापािरयो ने भी इसकी शिकायत नगर पालिका में की, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बांदीकुई. शहरके बडि़याल रोड पर कई िदनों से जमा कचरे का ढेर।