बैरावास में स्कूल का टूटा ताला
दौसा (ग्रामीण)| राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय बैरावास में शनिवार रात चोर स्टोर का ताला तोडकर पोषाहार निकाल ले गए। चोरी की वारदात का पता चलने पर सुबह लोगों की भीड़ हो गई। सूचना मिलने पर प्रधानाध्यापक गिर्राज प्रसाद शर्मा विद्यालय पहुंचे तथा पुलिस थाना सदर जिला शिक्षा अधिकारी को जानकारी दी। दोपहर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोर चार कट्टे गेहूं एक कट्टा चावल का निकाल कर ले गए।
घरसे मोटरसाइिकल चोरी
बांदीकुईग्रामीण| पंडितपुरागांव में शनिवार रात चोर एक मकान में खड़ी बाइक को चुराकर ले गए। बसवा पुलिस ने बताया कि जगदीश जाट निवासी पंडितपुरा ने मामला दर्ज कराया कि वह शनिवार रात अपने मकान पर बाइक खड़ी कर अंदर सो गया था। रविवार सुबह उठा तो बाइक नहीं मिली।
चोरीके मामले में दो गिरफ्तार
दौसा|अयोध्यानगर में पिछले माह तीन मकानों से नकदी गैस सिलेंडर चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल रघुराज सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में विजय सैनी निवासी साकेत नगर कालूराम सैन निवासी बजरंग नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि 24 जनवरी को अयोध्या नगर में तीन मकानों से नकदी, गैस सिलेंडर सामान चोरी हुआ था।
बिजलीचोरी के 94 मामले पकड़े
दौसा|जयपुरडिस्कॉम की ओर से चलाए गए अभियान के तहत रविवार को जिले में बिजली चोरी के 94 मामले पकड़े। डिस्कॉम के एसई आर. के. मीणा ने बताया कि टीमों ने दौसा महवा क्षेत्र में जांच की। इस दौरान ओएंडएम की टीमों ने 82 विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के 12 मामले पकड़े। इनकी वीसीआर भरकर जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा।