पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल की छत पर पड़ा मिला राष्ट्रीय ध्वज

स्कूल की छत पर पड़ा मिला राष्ट्रीय ध्वज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई ग्रामीण। राजकीय प्राथमिक स्कूल बगथल की ढाणी की छत पर मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज पडा़ मिला। इस पर रोष जताते हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को ध्वज लहराने के बाद स्कूल प्रशासन इसे उतरना ही भूल गया।

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया था। इस दौरान स्कूल प्रशासन शाम को ध्वज उतारना भूल गया और ध्वज छत पर गिर गया। सोमवार को स्कूल के समीप एक युवक के पेड पर चढ़ने पर डंडे में बंधे इस ध्वज को छत पर पड़ा देखा और सूचना ग्रामीणों को दी। मंगलवार को ग्रामीण स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की।

मेरे खिलाफ साजिश

हमने ध्वज को 26 जनवरी की शाम को नीचे उतार लिया था। छत पर ध्वज कहां से आया हमें पता नहीं है। उन्होंने बताया कि मेरी धर्मपत्नी ने अनंतवाड़ा पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ा था। इसे लेकर कुछ लोग मेरे से रंजिश रख रहे हैं। स्कूल का ध्वज हमारे पास है। सुरेश बैरवा, प्रधानाध्यापक।