पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय के लैब कक्ष का दरवाजा तोड़ कर लाखों के उपकरण चोरी

विद्यालय के लैब कक्ष का दरवाजा तोड़ कर लाखों के उपकरण चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई ग्रामीण। आदर्श राजकीय प्रवेशिका संस्कृत स्कूल हरनाथपुरा में सोमवार रात चोर लेब कक्ष का दरवाजा तोडकर लाखों के उपकरण निकाल ले गए। घटना की जानकारी सुबह स्कूल खुलने पर मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

स्कूल के लेब कक्ष का दरवाजा तोडकर चोर उसमें रखे 10 कंप्यूटर, एक बडी एलईडी सहित लाखों का सामान निकाल ले गए। इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची बसवा पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक विष्णुदत्त शास्त्री ने बताया कि चोर स्कूल से करीब 3 लाख का सामान ले गए।

स्कूल में पांचवीं घटना : स्कूल स्टाफ ने बताया कि स्कूल में यह चोरी की पांचवीं घटना है। इससे पहले 9 फरवरी 2004, 11 अक्टूबर 2005, 5 जनवरी 2006 , 22 जुलाई 2013 को भी स्कूल में चोरी की घटना हो चुकी है। इसके बाद अब सोमवार रात फिर से चोर लाखों के उपकरण चुराकर ले गए।

सबक लेकर दरवाजे किए थे मजबूत : स्कूल में बार-बार चोरी की घटना से सबक लेकर स्कूल प्रशासन ने लेब कक्ष के दरवाजे नहीं टूटे इसके लिए पहले से ही दरवाजों के पीछे मजबूती की थी। लेब के दो दरवाजे हैं। इसमें चोर एक दरवाजे को तो नही तोड़ पाया, लेकिन दूसरे दरवाजे को चौड़ा कर अंदर घुस गए। इस दरवाजे की पीछे मजबूती के लिए लोहे की मजबूत पत्तियां लगाई थी।

भर्ती में चयन के बाद भी नहीं हुअा मेडिकल

दौसा| राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती में चयन के बाद मेडिकल टेस्ट नहीं कराने की शिकायत अभ्यर्थी ने डीआईजी को की है। हंसराम गुर्जर ने बताया कि उसने भर्ती परीक्षा पास कर ली। शारीरिक परीक्षण के बाद मेरिट में ओबीसी की 17वीं रैंक पर प्रवेश हो गया। उसके बाद मेडिकल की तारीख राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर 15 जनवरी डाल दी गई, लेकिन दिल्ली पहुंचा तो बताया कि मेडिकल टेस्ट बंद कर दिए हैं।