योग गुरु बाबा रामदेव आज आएंगे करीरया
बांदीकुई ग्रामीण| योगगुरु बाबा रामदेव आज बसवा तहसील के करीरया गांव सकते हैं। हालांकि उनका यह दौरा निजी एवं गोपनीय है। उनके आगमन को लेकर मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्वामी रामदेव बुधवार सुबह 10 बजे गांव में रहेंगे। वे यहां बने आश्रम पर रहे हैं। बाबा के आने की सूचना को लेकर मंगलवार की शाम डिप्टी एसपी प्रकाशचंद ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सूत्रों ने बताया कि बाबा यहां पहले भी गोपनीय स्तर पर चुके हैं। वर्ष 13 में बाबा के शिष्य आचार्य बालकृष्ण भी यहां रहकर नवरात्रा कर चुके हैं। बाबा रामदेव दिल्ली से सड़क मार्ग होते हुए यहां आश्रम पहुंचेंगे।